मंगलवार, 15 जनवरी 2013

आईये जानें कुछ भारतीय दर्शन और आध्यात्मवाद: महफूज़


आज इस साल की पहली ब्लॉग पोस्ट पोस्ट करने का टाइम काफी दिनों के बाद मिला है। पिछले कई महीनों से मैं हिंदी साहित्य और हिंदुस्तानी फ़िलौसोफ़ि (दर्शन) का अध्ययन कर रहा हूँ। मेरे यह नहीं समझ आता कि हमारा हिंदी साहित्य इतना समृद्ध है फिर भी इसकी मांग क्यूँ नहीं है? हम सिर्फ बातों में ही हिंदी डेवलपमेंट कर सकते हैं और अगर आजकल के हिंदी के लेखकों के नाम पूछो तो लोग वही प्रेमचंद/महादेवी वर्मा ही  बताएँगे। आजकल के बच्चों को हिंदी के लेखकों के नाम ही नहीं पता, लेखक होंगे तो पता होंगे न? रही बात हिंदुस्तानी दर्शन की तो लोग सिर्फ टर्मीनौलौजीज़ से ही परिचित हैं अगर हम किसी से हिंदुस्तानी दर्शन पर सवाल पूछें तो लोग बगलें झाँकने लगते हैं या फिर बातों को बातों में ही खींचते हैं। मुझे बहुत अफ़सोस होता है कि लोग सिर्फ हिंदी के विकास के बारे में लिखते हैं "कि हिंदी का विकास करिए" मगर खुद सोचते और करते बिलकुल भी नहीं हैं। हिंदी के जैसा ही हाल भारतीय दर्शन का भी हो चुका है सिर्फ शब्दों से ही परिचित हैं।

आज मैं इसी भारतीय दर्शन के अंतर्गत "आध्यात्म" और "आध्यात्मवादिता" के बारे में सरल और आम भाषा में बता रहा हूँ। पहले तो यह बता दूं कि आध्यात्म का किसी भी धर्म से कोई भी लेना देना नहीं है,आध्यात्म एक प्राकृतिक (ईश्वरीय) प्रक्रिया है और धर्म मनुष्य निर्मित प्रक्रिया है। एक सामान्य भारतीय के जीवन का दार्शनिक आधार है "आध्यात्मवादिता"।  हमारे अंदरूनी भावों की ही आधार-शिला पर आधारित विचार मन में उठते हैं और उन्ही के सन्दर्भ में ही तमाम क्रियाएँ व्यक्ति तथा समाज के प्रति संपादित होती हैं। इन्हीं क्रियाओं के पीछे हमारा उद्देश्य भौतिक सुख तथा आनंद का ना होकर इससे परे आध्यात्मिक सुख का होता है। हमारी आँखों के सामने जो कुछ भी दिखता है वह हमारे इसी आध्यात्म के चश्मे के रंग में रंगा हुआ दिखता है।
(घर के फूल हैं, इनका भी एक अपना अलग दर्शन है)
जीवन तथा प्रकृति का कोई भी क्षेत्र हमारे सामने भले ही अपनी नम्रता लिए खड़ा हो पर हम उसमें ईश्वरीय मौजूदगी का ही दर्शन करते हैं। यही कारण है कि हमने जीव और जड में तो ईश्वर की साकार मूर्ति की कल्पना की है पर जो अदृश्य है उसमें भी हम ईश्वर को देखने लगते हैं (मूर्ति कल्पना और लिंग पूजन आज भी और विदेशी सभ्यताओं में भी पायी जाती है ... चीन, जापान और इंडोनेशिया में आज भी यह प्रचलित है). इसी ईश्वरीय अवधारणा से हमारी सारी क्रियाएं ईश्वर नियंत्रित और समर्पित होती है। यही आध्यात्म ही भारतीय जीवन दर्शन का "आध्यात्मवादिता" है। 
(घर के फूल हैं, इनका भी एक अपना अलग दर्शन है)
मगर हमारा आध्यात्मवाद कोरा भावनात्मक नहीं है, क्रियात्मक है। इसीलिए इस आध्यात्म को पाने के लिए हमेशा "कर्म" को ही प्राथमिकता दी गयी है। यही दूसरे शब्दों में "कर्मवाद" का सिद्धांत है। कर्मवाद की भावना हमारे जीवन में इसीलिए इतनी व्याप्त है कि किसी भी वस्तु के प्रति हमारे प्रत्येक के अन्दर अनासक्ति का भाव घर कर बैठा है, तथा यह इसलिए भी और बलवती है कि  हमारा सम्बन्ध भौतिक जगत से ना हो कर आध्यात्मिक जगत से ज्यादा है। वहीँ भारतीय दर्शन में यह भी कहा गया है कि धर्म वही है जो आपने धारण किया हुआ है जिससे स्वतः सुख हो मगर दूसरे को उससे कभी भी कष्ट ना हो।   

आध्यात्म का दो स्वरुप है: भौतिक और आध्यात्मिक। दूसरे शब्दों में यह सामूहिक और व्यक्तिगत है क्यूंकि जो भौतिक है वह सामूहिक है तथा जो आध्यात्मिक है वह व्यक्तिगत है। अब यहाँ व्यवहारिक एवं वैचारिक सम्बन्ध मानव निर्मित्त धर्म के ही आधार पर व्यक्ति का व्यक्ति से तथा व्यक्ति का समूह से बनाये रखने का प्रयास किया जाता है। इसीलिए भारतीय दर्शन में किसी भी मानव क्रिया में अर्थ और कर्म अगर उत्तेजक है तो यही मानव निर्मित्त धर्म के दर्शन द्वारा उसका नियंत्रण है। 


डिस्क्लेमर: प्रस्तुत आलेख में कुछ अंश भारत के सन्दर्भ में रशियन लेखन रोवोत्सकी (Dvorotski) की किताब से लिए गए हैं। बाकी लेख पूर्णतया मेरा है। फ़ोटोज़ का पोस्ट से कोई लेना देना नहीं है।

मंगलवार, 18 दिसंबर 2012

दिन मरता है और नाखून की तरह उगता चला जाता है: महफूज़

(फोटो हैज़ नथिंग टू  डू विद द पोस्ट)
एक कविता -----

पिछला हफ्ता मैंने नाखूनों की तरह 

काटकर कचरे के ढेर में फ़ेंक दिया है। 
मगर दिन में भी नाखूनों की तरह 
रिजैनेरेटिव पावर होता है 
पुनः दिन 
उँगलियों में 
नाखूनों की तरह 
उगने लगा है।

नाखून की मीनारों में 
मैल भरने लगा है ...
धीरे धीरे शाम ढल रही है 
नाखून पूरा काला हो जायेगा 
और रात हो जाएगी।
जब यह रात असहनीय हो जाती है 
तो हम इसे नेलकटर से काट कर 
कूड़े के ढेर फ़ेंक आते हैं ...
और पुनः दिन नाखूनों में बढ़ने लगता है। 

नाखून और दिन में फर्क इतना ही है 
कि आदमी की मौत के साथ 
नाखूनों में रिजैनेरेटिव पावर 
समाप्त हो जाती है 
जबकि मरे हुए नाखून में भी 
दिन ... उन्ही पुराने दिनों की तरह 
डराता है।
मगर अब,
उसे कोई मारकर फेंकने वाला नहीं रहता 
यानि कि 
दिन नाखून बदल देता है 
उसमें पुनः डराने की शक्ति 
समाप्त नहीं होती 
याने दिन मरता है और उगता चला जाता है,
जबकि आदमी का नाखून 
मौत स्वीकार कर लेता है 
और 
उसका उगना 
बंद हो जाता है।

(c) महफूज़ अली 

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

मंगलसूत्र कहीं अटका हुआ है : महफूज़




पेश है मेरी एक अंग्रेजी कविता से प्रेरित यह कविता :

यह उन दिनों की बात है 
जब मेरा बचपन 
पिता की ढीली होती हुई पकड़ 
का गवाह हो रहा था। 

समझ की उम्र के साथ 
मैंने यह जाना 
कि माँ का सिर्फ सरनेम बदला है 
मगर पिता पूरी तरह बदल गए हैं। 

फिर मैं लड़ाई की उम्र में आ गया 
वर्षों तक लड़ने के बाद मैंने जाना 
कि रात से लड़ना बेवकूफी है,
इसे विश्राम की मुद्रा में 
धैर्य से भी काटा जा सकता है 
और यदि हम लड़ते रहे तो 
रात भर की लड़ाई में 
हम इतने थक चुके होंगे 
कि सुबह के सूरज का 
स्वागत करने की ताक़त 
हमारे रात भरे हाथों में नहीं होगी।

इसीलिए मेरी चीख चिल्लाहटें बेकार 
साबित हो गयीं ,
मैं यह देख नहीं पाता था कि 
साड़ी माँ ने पहनी है 
मगर 
मंगलसूत्र पिता के गले में 
अटका हुआ है 
और फिर 
उन आँखों में पिता तलाशना बहुत 
बड़ी बेवकूफी है,
जिनमें पिता ज़िंदा है। 

जिन उँगलियों में 
हम पिता तलाशते हैं 
वे स्पर्श की प्रतीक्षा करते हुए 
पति के हाथ हैं 
चौकलेट और लौलिपौप 
तो तुम्हे दर किनार करने का 
बहाना है। 
और 
वो स्कूल जिसकी टाट पट्टी पर 
तुम बड़े हो रहे हो 
तुम्हारी पढाई की तरह ही सस्ता है ,
जिसकी छतों से टपकते हुए पानी से 
तुम्हारे शरीर पर 
बड़े भाई का कुरता 
गीला हो गया है 
और तुम्हे 
पढ़ाने वाला टीचर 
घंटी के डर से 
शरीर की कतार से हताश
लौट आया है।

तुम 
एक अनिश्चय में जन्म लेकर 
दुसरे अनिश्चय में बड़े 
हो रहे हो ....
फिर 
तुम भी धीरे धीरे लड़ते हुए 
इतना थक जाओगे 
कि तुम्हारे भीतर से 
उभर कर मंगलसूत्र 
तुम्हारे गले में 
आ जायेगा 
फिर 
एक मिला जुला 
अनिश्चय 
जन्म लेगा 
और टपकती छतों और 
गीली टाट पट्टी 
पर भीगता हुआ 
बड़ा हो जायेगा। 

मंगलवार, 20 नवंबर 2012

और आदमी आज़ाद हो जाता है : महफूज़



धीरे धीरे मैंने 
उसके भीतर 
सुख उंडेलने की शुरुआत की 
और 
उसकी पलकों के नीचे 
और ऊपर की चमड़ी 
झुर्रियाने लगी 
आँख बंद होती चली गयीं,
होंठ सीटियाँ बजाने लगे ... 
मैं रिसने को बेचैन 
अपनी गति बढाने जा रहा था।
गति बढती है तो 
कसाव निर्मम हो जाता है 
और आदमी 
भीतर की घुटन बाहर धकेल कर 
आज़ाद हो जाता है। 

रविवार, 11 नवंबर 2012

टाइम नहीं है ... लोकल लेवल पर छपे ऐसे लोग आत्महत्या भी नहीं कर लेते ... मैं जनता को ज़हर पीने नहीं दूंगा और इन्हें अब जीने नहीं दूंगा: महफूज़

आजकल मेरे पास इतना टाइम नहीं होता कि ब्लॉग पोस्ट लिखूं या फिर ब्लॉग पर भूमिकाएं लिखूं ... एक चीज़ और है जो कि  समझ भी आ गयी कि  ब्लॉग और फेसबुकिंग तभी हो पाती है जब आप निरे निठल्ले, बेरोजगार और बिना किसी एम्बिशन के होते हैं और ऐम्लेसली ज़िन्दगी ढो  रहे होते हैं। अब तो मुझे यह नहीं समझ आता की कैसे लोग इतना टाइम निकाल कर कमेंट कर  लेते हैं हालांकि ऐसी ही फ़ालतू काम मैं भी कर चूका हूँ मगर वो मेरा टाइम ही ऐसा था जो खराब चल रहा था तो और कोई काम था ही नहीं फ़ालतू में यहाँ वहां कमेन्ट करने के अलावा। जैसे आज छुट्टी है और मैं फ़ालतू हूँ कोई काम धाम है नहीं सुबह तीन घंटे जिम में बिताये ..शाम धनतेरस के उसमें शौपिंग में बीतेगी ... और रात किसी रेस्ट्राओं में ... इसी बीच नालायक, ऐम्लेस, निठल्लों की तरह फ़ालतू टाइम था तो सोचा ज़रा हिंदी ब्लॉग्गिंग कर ली जाए। हिंदी ब्लॉग्गिंग का एक फायदा यह है कि  यहाँ आप जाहिलों, डिग्री धारक अनपढ़ों, ऐम्लेस लोग, और एक जगह बैठे रहने वालों से इंटरेक्शन कर के अपनी बात कह सकते हैं .. जाहिलों से इंटरेक्शन करना भी एक बहुत बड़ा आर्ट है जो मैं जानता हूँ। 
अभी हिन्द पॉकेट बुक्स की ओर  से मेरे पास तमाम पब्लिकेशन्स की किताबों की लिस्टिंग आई थी ... किसी भी नामी पब्लिकेशन में एक भी हिंदी का ब्लॉगर नहीं था ना ही कोई फेस्बुकिया था ... मेरे यह भी नहीं समझ में आता कि  ऐसी क्यूँ खुद के ही इज्ज़त में बम लगवाना ...यहाँ वहां से लोकल लेवल पर छप कर या  घर का पैसा यूँ ही नाली में बहा कर खुद को ही  छपवा कर सारे मोहल्लेवालों को ज़बरदस्ती अपनी किताब पढवाना ... 

अच्छा ! लोकली छपने के बाद ऐसे लोग आत्महत्या भी नहीं करते शर्म से ... कि  लोकल लेवल पर छपे हैं खुद का पेट काट कर किताब छपवाई है ... भई! ऐसे छपने से तो अच्छा  है आदमी तीन बार सकेसेफुल्ली सुईसाइड कर ले .... या फिर चम्मच में सूखा पानी लेकर डूब मरे ... ऐसा लगता है कि  हिंदुस्तान में हर नेटिया (आई मीन नेट यूज़र)  लेखक हो गया है और सबसे बड़ी बात यह  है कि  कोई इन्हें मानता भी नहीं फिर भी  खुद को मनाने में लगे हैं ... मंथन करना ज़रूरी है ... अब चलता हूँ ...   अपना क्या है ... स्कूल कॉलेज में हिंदी पढ़ी और लिखी नहीं ....यहीं इसी बात का मलाल हिंदी लिख पढ़ कर निकाल रहे हैं। 
(बिना मेरी फोटो के मेरी पोस्ट अच्छी नहीं लगती ना!)
आज यूँ ही एक कविता लिखी है ... कविताओं का भी कोई भरोसा नहीं होता ... पता नहीं क्या फीलिंग्स कब आ जाए और वो एक अलग मूर्त रूप ले ले .... देखा ही जाए अब कविता तो ... आज काजल कुमार जी ने एक स्टेटस डाला है फेसबुक पर कि "ब्लौगरों के कविताओं के इतने समूह-संकलन छप रहे हैं कि  लगता है कार्टून छोड़ कर कविताई कर ली जाए".... अब भाई बात भी  सही है ... सारा टैलेंट यहीं भरा हुआ है ... ही ही ही ...  .. निठल्ले, ऐम्लेस ... बेरोजगारों ...का समूह हो गया है अब ...  अरे मैं भी ना कविता लिखना भूल गया ... पता नहीं क्यूँ मुझे दूसरों की इज्ज़त में बम लगाने में बड़ा मज़ा आता है ... और यह सब इतने नालायक हैं कि  मेरा कुछ बिगाड़ भी नहीं पाते ... स्पाइंलेस फेलोज़ ... हुह ... 

मैं जनता को ज़हर पीने नहीं दूंगा 

फ़िल्मी गानों में भी 
स्तर और लिहाज है 
हिंदी का बड़ा लेखक 
चुटकुले बाज़ है। 
यह देश, समाज और साहित्य 
के लिए 
दाद है, खुजली है, खाज है।
मैंने लेखक को गाली नहीं दी 
उसके पाप को दी है 
जनता को डसने वाले 
चुटकुले के सांप को दी  है ,
कलम की जूती ही इनकी नमाज़ है।
यह चुटकुलों में शान्ति के 
कबूतर उड़ाते हैं 
व्यवहार में इनसे कसाई भी डर जाते हैं 
इतिहास को  ना जानने  पर इन्हें बड़ा नाज़ है 
मैं जनता को ज़हर पीने नहीं दूंगा 
चुटकुलों पर इन्हें अब जीने नहीं दूंगा। 

(c) महफूज़ अली 
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...