Introductory Lucknow: The City of Nawabs, Kebabs and Naqabs.
-
*Dear Friends*,
This is *Dr. Mahfooz* commencing this *travelogue* with a *short
introduction* of my own city *Lucknow*. *Lucknow the City of Nawabs, Keb...
skip to main |
skip to sidebar
मंगलवार, 5 अगस्त 2014
गुरुवार, 17 अप्रैल 2014
###इंडिया : एक श्रद्धांजली ###
देश की आँखें
विश्व के इतिहास में
अब तक गड़ी हैं,
रात ने एड़ी बजाई
भोर पहरे पर खड़ी है।
अब तक गड़ी हैं,
रात ने एड़ी बजाई
भोर पहरे पर खड़ी है।
फ़लक चूमते अरमान,
धरती की नसों से,
कमरे का आसमान
देश बन रहा है,
भाषणों में मौत का पैगाम
भारत जल रहा है
और दिल्ली की तस्वीर
आँखों में गड़ी है।
धरती की नसों से,
कमरे का आसमान
देश बन रहा है,
भाषणों में मौत का पैगाम
भारत जल रहा है
और दिल्ली की तस्वीर
आँखों में गड़ी है।
गोलियों की बाढ़,
लाशें गिन रही हैं,
बारूद के पेड़ हैं,
बम के काफिले हैं,
जलता हुआ भारत
धुंआ दे रहा है,
मौत से कुर्बानियां
कितनी बड़ी हैं।
लाशें गिन रही हैं,
बारूद के पेड़ हैं,
बम के काफिले हैं,
जलता हुआ भारत
धुंआ दे रहा है,
मौत से कुर्बानियां
कितनी बड़ी हैं।
बर्फानी रातों में,
ग्लेशियर पर
एकांत यात्रा कर रहा है,
इन शहीदों के लिए
इतिहास आंसू झर रहा है,
इसलिए मौत की पगडंडियों पर,
ज़िन्दगी जम कर लड़ी है।
ग्लेशियर पर
एकांत यात्रा कर रहा है,
इन शहीदों के लिए
इतिहास आंसू झर रहा है,
इसलिए मौत की पगडंडियों पर,
ज़िन्दगी जम कर लड़ी है।
विचारक जागते हैं जब,
करवट विश्व लेता है,
पुराना देश धरती पर
नए इम्तिहान देता है,
क्रान्ति के तूफ़ान उठते हैं
मौत की बाहें बढ़ी हैं,
रात ने एड़ी बजाई
भोर पहरे पर खड़ी है।।
करवट विश्व लेता है,
पुराना देश धरती पर
नए इम्तिहान देता है,
क्रान्ति के तूफ़ान उठते हैं
मौत की बाहें बढ़ी हैं,
रात ने एड़ी बजाई
भोर पहरे पर खड़ी है।।
(c) महफूज़ अली
शनिवार, 29 मार्च 2014
बुधवार, 5 मार्च 2014
###कविता: नहीं चाहिए ऐसा समाजवाद####
सामान की तरह आदमी की खरीद फ़रोख्त जारी है,
अब नई पीढ़ी अपना फालतू वक़्त
भीड़ बन कर गुंडों के नेतृत्व में
हड़तालों, जुलूसों और धरनों में काट रही है।
विश्वविद्यालय
पत्रांक आने के बाद तक,
दयांक, भिक्षांक की यात्रा करते हुए
कुर्सी से चिपके सपेरों के कारण
लूटांक तक का भावी कार्यक्रम बना रहा है।
अवध एक नगरी थी,
लखनऊ एक पर्स है
जिसकी भीतरी दीवारों पर कंठे और कोतवाली
के पोस्टर चिपके हुए हैं,
जनतंत्र की क़तारों में खड़ा प्रदेश
स्वयं के बुझने से बेचैन नहीं है,
दरअसल अपनी पसलियों में सुरंग खोद रहा है।
कुछ नए हवाले देकर सम्बन्धों के पेट पर
"समाजवाद" लिख दिया गया है,
और बातचीत के बीच का संलाप धंधा हो गया है।
अब अँधेरा एक आदत है
जिसे हम रोज़ तम्बाकू की तरह
अपनी हथेलियों पर मसलकर
कुछ देर बाद
शहर की गलियों
पर थूक देते हैं।।
(c) महफूज़ अली
अब नई पीढ़ी अपना फालतू वक़्त
भीड़ बन कर गुंडों के नेतृत्व में
हड़तालों, जुलूसों और धरनों में काट रही है।
विश्वविद्यालय
पत्रांक आने के बाद तक,
दयांक, भिक्षांक की यात्रा करते हुए
कुर्सी से चिपके सपेरों के कारण
लूटांक तक का भावी कार्यक्रम बना रहा है।
अवध एक नगरी थी,
लखनऊ एक पर्स है
जिसकी भीतरी दीवारों पर कंठे और कोतवाली
के पोस्टर चिपके हुए हैं,
जनतंत्र की क़तारों में खड़ा प्रदेश
स्वयं के बुझने से बेचैन नहीं है,
दरअसल अपनी पसलियों में सुरंग खोद रहा है।
कुछ नए हवाले देकर सम्बन्धों के पेट पर
"समाजवाद" लिख दिया गया है,
और बातचीत के बीच का संलाप धंधा हो गया है।
अब अँधेरा एक आदत है
जिसे हम रोज़ तम्बाकू की तरह
अपनी हथेलियों पर मसलकर
कुछ देर बाद
शहर की गलियों
पर थूक देते हैं।।
(c) महफूज़ अली
बुधवार, 19 फ़रवरी 2014
धर्म-निरपेक्ष और युवा भारत ही देश और समय की ज़रूरत है : महफूज़
किसी भी देश के नागरिकों की बुनियादी ज़रूरत क्या हो सकती है? रोटी, कपडा और मकान के बाद सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक सुरक्षा व पारस्परिक भागीदारिता किसी भी नागरिक का मूल अधिकार है। किसी भी एक के डांवाडोल स्थिति में आने पर अराजकता पैदा हो सकती है और देश में एक अशांति व्याप्त हो सकती है। यह देश के शासकों पर निर्भर करता है कि अपने हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा किस प्रकार करते हैं? अनेकता में एकता हमारे देश की पहचान रही है। इतनी विविधताओं के बाद भी हमने एक देश का नारा बुलंद किया है। फिर भी आज देश में एक छिपी हुई अराजकता व्याप्त है, लोग अभी भी धर्म, जाति और क्षेत्रवाद में बंटे हुए हैं और चंद लोग इसे बढ़ावा दे कर गोरिल्ला युद्ध की तरफ देश को अग्रसित करने की कोशिश कर रहे हैं।
धर्म-निरपेक्षता की व्याख्या को अब कुछ लोग अलग मायने देने लगे हैं। देश के राजनेता अब धर्म-निरपेक्षता शब्द पर लोगों को बांटने पर लगे हैं। अब धर्म-निरपेक्ष शब्द से लोगों को आपस में लड़वाने की कोशिश हो रही है। एक वर्ग को दूसरे वर्ग से इसी शब्द के आधार पर भड़काया जा रहा है और हम सिर्फ मूक दर्शक बने हालात को देख रहे हैं। देश में आज हर वर्ग अपने आप में असंतुष्ट है किसी को हिन्दू से समस्या है तो किसी को मुसलमान से तो किसी को किसी जाति से। हर वर्ग एक दूसरे को संशय की दृष्टि से देख रहा है मगर मिलकर साथ चलने की नहीं सोच रहा है। आज देश में सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने की बात कोई भी राजनीतिक दल नहीं करता है हर दल और उसके नेता आपस में लोगों को द्वेष और नफरत की ओर धकेलने में लगे हुए हैं। यह देश धर्म-निरपेक्ष हो कर ही तरक्की कर सकता है किसी भी एक वर्ग को नज़रअंदाज़ करके हम देश में अराजकता की स्तिथि ही पैदा करेंगे।
देश के नेताओं को भी समझना होगा कि यह समय राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि का नहीं है और देश की एकता को खंडित होने से बचाने की ज़रूरत है। देश के नागरिकों को भी यह समझना होगा कि पहले हम भारतीय हैं और उसके बाद धर्म पालनकर्ता। आज देश में जिस तरह हिन्दू मुसलमान से और मुसलमान हिन्दू से अलग थलग है उसके लिए हिन्दू-मुसलमान नहीं इस देश के चंद राजनेता हैं जो एक दूसरे के बीच नासमझी की खाई पैदा किये हुए हैं और दोनों धर्मों के कुछ जाहिल अपने अपने स्वार्थ के लिए इस खाई को और चौड़ा कर रहे हैं। आज देश के हिन्दू-मुसलमान में आपस में एक दूसरे से कटे हुए हैं , यह आपस में एक "पारस्परिक बातचीत" से ही एक दूसरे को समझ सकते हैं और आपस की गलतफहमियों को दूर कर सकते हैं।
आज देश का युवा वर्ग भी आपस में एक दूसरे से धार्मिक और आर्थिक आधार पर भ्रमित है। नवयुवाओं का दिमाग उपजाऊ ज़मीन की तरह होता है, अगर उन्नत विचारों के बीज बो दें तो वही उगेंगे। आज का युवा भ्रमित है, दिशाहीन हैं उन्हें जो जैसा समझा देता है उसे ही सच मान बैठते हैं और आगे चल कर खुद को ठगा महसूस करते हैं। आज युवा पीढ़ी के दिल-दिमाग में अच्छे बीजों का रोपण करने वाले घटते जा रहे हैं। कला, साहित्य, और विज्ञान में रोज़ नई प्रतिभाएं उभरतीं हैं परन्तु सही दिशा व मौका न मिलने से भीड़ का हिस्सा बन कर रह जाती हैं। सवाल यह भी उठता है कि क्या हम और हमारा देश युवाओं को उभरने का मौका देता है? आज देश और देश के राजनेताओं को यही साबित करना है कि युवाओं का जोश और प्रतिभा बेकार ना जाने पाये और देश के युवाओं को जाति-धर्म से ऊपर उठायें।
सूचना और संचार तकनीक ने युवाओं में बड़े पैमाने पर नकारात्मक बदलावों को विकसित किया है। ज़्यादातर युवा पहले खुद के बारे में सोचता है, और देश समाज के बारे में बाद में। इस लिहाज़ से ऐसे समाज और विज्ञान की ज़रूरत है जो युवाओं को राष्ट्रनिष्ठ बना सके, युवाओं को एक ऐसे ढाँचे में ढालने और गढ़ने की ज़रूरत है जो उन्हें सक्षम, कुशल, और योग्य बना सके। युवाओं के लिए वर्ष 2014 बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणाम नए भारत के निर्माण के लिए निर्णायक होंगे। सशक्त, स्वावलम्बी, और सक्षम भारत के लिए साहसी और पराक्रमी नेतृत्व की ज़रूरत है। भारतीय राजनीति, अर्थनीति, और समाजनीति में सशक्तिकरण होना एक मांग है और इस मांग को सिर्फ भारत का युवा ही पूरा कर सकता है, तभी सबल, सक्षम और समर्थ भारत का निर्माण हो सकता है।
देश की अखंडता को बरकरार रखने के लिए "सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा" को सार्थक करने की ज़रूरत है ना कि सिर्फ यह कविता में ही रह जाये। हम ऐसा प्रयास करें की हमारी धार्मिक एकता बनी रहे और फिर से विश्व पटल पर उस फलक तक पहुंचे जहाँ भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था और यह तभी सम्भव है जब हम सब भारतीय मिलजुल कर एकजुट होकर साथ होंगे।
My page Visitors
चलिए! थोडा घूम आयें...
जो मेरे अपने हैं.......
यादगार लम्हे...
Loading...
मेरे बारे में
- डॉ. महफूज़ अली (Dr. Mahfooz Ali)
- पेशे से प्रवक्ता और अपना व्यापार. मैंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से एम्.कॉम व डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय,फैजाबाद से एम्.ए.(अर्थशास्त्र) तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि ली है. I.G.N.O.U. से सन २००५ में PGJMC किया और सन् 2007 में MBA किया. पूर्णकालिक रूप से अपना व्यापार भी देख रहा हूं व शौकिया तौर पर कई कालेजों में भी अतिथि प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं देता हूं. पढ़ना और पढ़ाना मेरा शौक़ है. अंग्रेज़ी में मुझे मेरी कविता 'For a missing child' के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है. मेरी अंग्रेजी कविताओं का संकलन 'Eternal Portraits' के नाम से बाज़ार में उपलब्ध है,जो की Penguin Publishers द्वारा प्रकाशित है. अंग्रेजी में मैंने अब तक क़रीब 2600 कविताएं लिखी हैं. हंस, वागर्थ, कादम्बिनी से होते हुए ...अंतर्राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका 'पुरवाई' जो की लन्दन से प्रकाशित होती है ...में प्रकाशित हुआ, तबसे हिंदी का सफ़र जारी है... मेरी हिंदी कविताओं का संकलन 'सूखी बारिश' जो की सन् 2006 में मुदित प्रकाशन से प्रकाशित है... मैं करता हूं कि मेरा ब्लॉग मेरे पाठकों को ज़रूर अच्छा लगेगा... आपकी टिप्पणियां मेरा हौसला बढ़ाती हैं. इसलिए मेरी रचनाएं पढ़ने के बाद अपनी अमूल्य टिप्पणी ज़रूर दें.मेरा प्रमुख ब्लॉग 'लेखनी’ है.
मेरे ब्लॉग
-
-
Dreaming an old dream....... - As an ever flowing silver stream This in my heart this is a dream A dream of long ago ever shining bright this in my heart The dream of long ago will alwa...
-
आज ही के दिन ब्लॉगर भगवान् श्री. पाबला जी ने दुनिया में अवतार लिया था, आईये बधाई दें: महफूज़ अली - *बा' अदब, बा-मुलाहिजा, होशियार र र र र र र र र र र र र र ..............* *आज सरताज-ऐ-ब्लॉग, हुस्न-ऐ-दाढ़ी, दिमाग़-ऐ-तकनिकी, सेन्स-ऐ-हयूमर, दूसरों के सुख -...
-
My new doggie - *Rex: My new doggie............ I have got a dear and treasured friend, you may be know him tooMore humble, meek, and gentle heof human beings (Dogs) I e...
जिन्हें सराहा गया...
-
कहा था तुमने की कभी रुकना नहीं और मैं लगातार चल रहा हूँ॥ ज़मीन क्या , आस्मां पे भी मेरे पैरों के निशाँ हैं..... मेरी हदें मुझे पह...
-
सबसे पहले समस्त ब्लॉग जगत को इतना अपनापन और स्नेह देने के लिए धन्यवाद. ( खुशदीप भैया के लिए सिर्फ एक बात कहना चाहूँगा कि मैं आपसे बहुत प्...
-
काफी लोगों को मालूम है कि पूरा यूरोप और एशिया के कुछ देश (जिसमें भारत यानि कि That is India भी) ज़ीरो यानि कि शून्य को ज़ीरो यानि कि शून्य...
-
पिछली पोस्ट में आप लोगों ने CLEAN CHIT और बाबू के बारे में जाना। आईये , आज मैं आप लोगों को टाटा (TATA) का सच बताता ह...
-
आज बहुत दिनों के बाद वक़्त मिला है कुछ लिखने का... वक़्त क्या .... समझ लीजिये मूड... बना है. इस दौरान सिर्फ पढ़ा है... और खूब पढ़ा है... लि...
-
हम इतिहास (History) क्यूँ पढ़ते हैं? सवाल था तो सीधा ...... लेकिन साथ ही साथ टेढा भी. अब आप लोग सोच रहे होंगे कि मैंने यह सीधा और सरल सवा...
-
मेरा लेख "जानना नहीं चाहेंगे आप संस्कार शब्द का गूढ़ रहस्य? एक ऐसा शब्द जो सिर्फ भारत में ही पाया जाता है... :- महफूज़" का प्र...
-
दुनिया में इन्सान जब जन्म लेता है, तब वह अपने साथ कोई नाम नहीं लाता. हाँ! फ़ौरी तौर पर उसका नामकरण कर दिया जाता है. जैसे:- पप्पू, बिल्लू,...
-
कभी-कभी मन बहुत उदास होता है. कारण ख़ुद को भी नहीं पता होता. हम रोना तो चाहते हैं, लेकिन आंसू नहीं निकलते, मंज़िल सामने तो होती है लेकिन रास...
-
शारदा राम "फिल्लौरी" 19वीं शताब्दी के प्रमुख सनातनी धर्मात्मा थे. एक समाज सुधारक होने के साथ-साथ उन्होंने हिंदी तथा पंजाबी साहि...
प्रिंट मीडिया से...




