सोमवार, 12 अक्टूबर 2009

क्या सब ओ.के. (O.K.) है? आइये जानें ओ.के. (O.K.) का सच और इतिहास...


ओ.के. (O.K.) शब्द हम सब अपनी ज़िन्दगी में रोज़ाना प्रयोग करते हैं. इस शब्द के बिना हमारा दैनिक जीवन अधूरा है. जब भी हम किसी से मिलते  हैं  तो ओ.के. (O.K.) शब्द का प्रयोग करते हैं. जब भी हम अपनी बात ख़त्म करते हैं तो ओ.के. (O.K.) का इस्तेमाल करते हैं. किसी भी बात की तस्दीक करने के लिए हम ओ.के. (O.K.) शब्द को ज़ोरदार तरीके से रखते हैं. कारपोरेट की दुनिया में यह ओ.के. (O.K.) शब्द के बिना कोई भी काम अधूरा है. किसी भी दस्तावेज़  का अनुमोदन इस ओ.के. (O.K.) शब्द के बिना पूरा नहीं होता. यह ओ.के. (O.K.) शब्द हमारे ज़िन्दगी का एक अभिन्न अंग बन चुका है. चाहे अनपढ़ हो या पढ़ा-लिखा ओ.के. (O.K.) ज़रूर बोलता है. ORG Survey के मुताबिक दुनिया का हर इंसान रोज़ाना अपने दैनिक जीवन में ओ.के. (O.K.) का प्रयोग कम से कम बीस बार ज़रूर करता है.


ओ.के. (O.K.) का प्रयोग सब तब करते हैं जब सब सही होता है और इसी सही को तस्दीक करने के लिए हम आखिर में ओ.के. (O.K.) बोलते हैं यानी की सब ठीक हैं. शब्दकोष (Dictionary) में भी अगर हम इसका मतलब देखें तो यह Colloquial (आम बोल चाल के शब्द) के रूप में ही दिखाई देगा. जिसका मतलब ALL CORRECT (सब सही या ठीक है) लिखा होगा. और यह भी लिखा होगा की यह ORL OR OLL KORREKT का संक्षिप्त रूप है.


हम हिन्दुस्तानी भी ओ.के. (O.K.) का प्रयोग अपने दैनिक जीवन में बहुत करते हैं, और ऐसा भी माना जाता है की पूरे विश्व में हिन्दुस्तानी ही इस शब्द ओ.के. (O.K.) का प्रयोग अपने जीवन में सबसे ज्यादा करते हैं.


आये दिन कई लोग मुझसे सवाल भी करते थे... कि यह ओ.के. (O.K.) क्या है? इसका पूर्ण रूप क्या है? और इसका क्या मतलब है? मुझे भी थोडा रुचि जगी, और मैंने इसे शोध करना शुरू किया. मैंने इसे इन्टरनेट पर wikipedia और भी कई websites पे देखा, लेकिन इसकी authenticity कहीं नहीं मिली. इन्टरनेट पर या फिर विकिपीडिया पर अगर कोई जानकारी है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वो सही ही हो. यह मैं ही नहीं कहता ज़्यादातर अकादमिक लोग भी कहते हैं. मैंने जो शोध किया है, वो पूरी तरह AUTHENTIC है. इस पर अगर किसी को भी  कोई शुबह हो ज़रूर बताये. मेरा यह लेख श्री. खुशदीप सहगल जी को समर्पित है, जिन्होंने मुझे इस पर शोध करने और लिखने को प्रेरित किया. इस लेख को लिखने में मैं श्री. अजित वडनेरकर जी का भी आभारी हूँ, जिन्होंने शब्द संयोजन में मेरी मदद की.


हम में से कई लोगों को इस ओ.के. (O.K.) के बारे में नहीं पाता है. सिर्फ चूकि यह प्रचलन में है,  और सिर्फ बोलने के लिए इसे बोलते हैं. खैर! जब हम शब्दकोष भी देखते हैं, चाहे वो Cambridge, ऑक्सफोर्ड, Brittanica, या फिर  Wren & Martin ही क्यूँ न हो? उसमें हमें यही मिलता है कि इसका मतलब ALL IS CORRECT (सब सही है) है. और यह ORL OR OLL KORREKT का संक्षिप्त रूप है.  अगर यह ORL OR OLL KORREKT का संक्षिप्त रूप है, तो फिर ORL OR OLL KORREKT क्या है? इसका मतलब क्या है? इसकी उत्पत्ति क्या, क्यूँ और कैसे है? क्यूँ ओ.के. (O.K.) ORL OR OLL KORREKT का संक्षिप्त रूप है?


आइये अब जानें इस ओ.के. (O.K.) को?


ओ.के. (O.K.) सारत्व रूप से अमरीकन शब्द है जो अंग्रेजी भाषा से दूसरी भाषाओं में भी फैला है. काफी सालों तक यह ओ.के. (O.K.) शब्द अकादमिक रूप से बहस का विषय बना रहा जब तक के ALLEN WALKER READ ने यह न साबित कर दिया कि   यह ओ.के. (O.K.) एक बेवकूफाना शब्द है जो कि मज़ाक में शुरू हुआ और इसका इस्तेमाल मसखरेपन के लिए किया गया. ओ.के. (O.K.) शब्द को दस्तावेज़ी रूप में सन 1839 में दर्ज किया गया, जबकि यह 1839 से पहले ही प्रचलन में था.
1830 के दौरान अमरीका के BOSTON, MASSACHUSETTS के अख़बारों में एक मजाकिया प्रचलन था कि किसी भी  वाक्य-खंड (PHRASE) के आरंभिक अक्षरों के अक्षर (INITIALS) को छोटा कर के लिखा जाये और फिर उनका विवरण PARENTHESIS ( ) में पूरा लिखा जाये. कई बार मज़ाक का पुट देने के लिए इन संक्षिप्त रूप में लिखे गए शब्दों के विवरण कि वर्तनी (SPELLINGS)  गलत कर दी जाती थी.  यह आज भी आप अब भारतीय अंग्रेजी अख़बारों में भी  देख सकते हैं.  इसी के तहत BOSTON के अख़बारों ने ओ.के. (O.K.) शब्द जिसका मतलब अंग्रेज़ी में ALL CORRECT (सब सही है.) होता है को ORL OR OLL KORREKT (OK) लिखना शुरू  किया. एक बात और कि यह ORL OR OLL KORREKT भी एक सही शब्द है. इसका इस्तेमाल सिर्फ अंग्रेज़ी में मज़ाक का पुट देने के लिए किया गया था.


आईये अब आपको बता दूं कि ORL OR OLL KORREKT अंग्रेज़ी भाषा का शब्द नहीं है, यह डच (DUTCH) भाषा का शब्द है जिसका मतलब ALL CORRECT (सब सही है.) होता है. जिसको BOSTON  के अख़बारों ने मजाकिया पुट देने के लिए अंग्रेज़ी में शामिल कर लिया. अब जैसा कि मालूम है सबको कि अंग्रेज़ी इसीलिए इतनी समृद्ध है क्यूंकि इसने हमेशा दूसरी भाषाओं कि इज्ज़त की और उनके भाषा से अपने शब्द समूह को मज़बूत किया. तो यह कोई नयी बात नहीं है. और तबसे यह अंग्रेज़ी में प्रचलित हो गया. अमरीकी अख़बारों ने उस वक़्त अमरीकनों को यह नहीं बताया कि यह एक डच शब्द है, जिसमें सिर्फ वर्तनी का अंतर था जबकि मतलब एक ही था (ALL CORRECT)...


इसी के साथ ही साथ इस ओ.के. (O.K.) शब्द का इस्तेमाल और इसको प्रचलित करने में अमरीका के आठवें राष्ट्रपति MARTIN VAN BUREN (1837 से 1841) का भी योगदान था. सन 1840 में जब MARTIN VAN BUREN दोबारा राष्ट्रपति चुनाव के लिए खड़े हुए तो इस ओ.के. (O.K.) शब्द का इस्तेमाल उन्होंने अपने चुनाव अभियान में किया. MARTIN VAN BUREN डेमोक्रेट (DEMOCRAT) पार्टी से चुनाव लडे  थे और उनके अनुयायिओं ने पार्टी निर्देश  के अनुसार O.K. ओ.के. (O.K.) CLUB बनाया था, क्यूंकि MARTIN VAN BUREN न्यूयार्क के OLD KINDERHOOK (OK) नामक गाँव के रहने वाले थे.  इसलिए उनके गाँव OLD KINDERHOOK के नाम का संक्षिप्त रूप OK था . इस O.K. को उस चुनाव में ALL CORRECT (सब सही  है.) के रूप में प्रचारित किया गया था, जिसका मतलब उस वक़्त यह था कि डेमोक्रेट पार्टी ही सही है. एक बात और बता दूं कि MARTIN VAN BUREN पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिनकी पैदाइश अमरीकन थी परन्तु वंशावली (ANCESTRY) डच (DUTCH) थी. उनके पिता डच थे जो कि सन 1762 में अमरीका के न्यूयार्क शहर के  OLD KINDERHOOK नामक गाँव में आकर बस गए थे और यहीं 1782 में MARTIN VAN BUREN का जन्म हुआ. 


सन 1840 में MARTIN VAN BUREN ने इस O.K. को अपने चुनाव अभियान से जोड़ा, क्यूंकि इससे उनका दो फायदा हो रहा था, एक तो उनकी पार्टी ही सही है का सन्देश जा रहा था और दूसरा यह उनका गाँव भी था. परन्तु MARTIN VAN BUREN चुनाव हार गए... तो पूरे अमरीका ने उनके इस O.K. का बहुत मज़ाक उड़ाया. तबसे यह ओ.के. (O.K.) शब्द मज़ाक के रूप में प्रचलित हो गया. उनके चुनाव अभियान में यह नारा (SLOGAN) भी था "VOTE FOR O.K BECAUSE HE IS OLL KORREKT".


सन 1840 में ही MARTIN VAN BUREN  और उनकी डेमोक्रेट पार्टी ने इस O.K. को PATENT कराना चाहा लेकिन पेटेंट कार्यालय ने यह कह कर पेटेंट करने से मना कर दिया कि जो बेवकूफी मज़ाक में शुरू कि गयी थी अब वो दैनिक जीवन में शब्द का रूप ले चुकी है, इसलिए इसका पेटेंट नहीं हो सकता.


ओ.के. (O.K.) को अंग्रेज़ी व्याकरण में संज्ञा (NOUN) के रूप में 1841 में दस्तावेज़ी रूप से दर्ज किया गया, विशेषण (VERB) के रूप में 1888  में और INTERJECTION के रूप में आधिकारिक रूप से सन 1890 में दर्ज किया गया. 


आज ओ.के. (O.K.) ने संसार भर में एक पहचान बना ली है. और यह हर प्रकार के भाषा और लेखनी में पाया जाता है. 







शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2009

एक घरौंदा जो बनाया था, बरसात में बह गया.




आईने से बातें करते करते थक गया,
कतरा-कतरा आँखों से कुछ बह गया,
जो नींव मैंने रखी थी उस मकां की,
वो मकान ढह गया.
कई लोग आये,
और देख कर चले गए,
शीशा फिर भी
चमकता रह गया,

ख़ुद से कहा वफ़ा कि नुमाइश मत कर
और यह सितम मेरा दिल सह गया,
एक घरौंदा जो बनाया था,
जिसे हम दोनों ने सजाया था,
बरसात में देखिये बह गया.

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2009

मेरे अन्दर एक नयी शक्ति का वास है, कुछ भी कर सकना अब मेरे बस कि बात है..


सपनों कि मंज़िल  तक पहुँचने कि
ख़्वाहिश है,
पर रास्तों में कांटो की बारिश है,
किस कदर अपने क़दमों को रोकूँ मैं?
इधर कुआँ, तो उधर खाई नज़र  आई है.


ख़्वाहिश तक पहुँचने की ख़्वाहिश,
दिल में दब गयी  ऐसा लगा,
सपनों को हकीकत में बदलने की कोशिश
नाकाम रही,
लगा, मानों मंज़िल मेरे सामने खडी
हंस कर कह रही है,
"सपनों को सपना ही रहना दो,
पलकों की मीठी छाँव में सोने दो"


हकीकत से लड़ो, हकीकत का सफ़र तय करो,

ख़्वाहिश नहीं रह जायेगी,
फिर यह ख्वाहिश तुम्हारी .....


मैंने उस हंसी का परिहास किया 
और कहा
"सपनों के रास्ते में हकीकत कि मंज़िल है,
मेरा विश्वास है, सपनों कि मंज़िल अब मेरे पास ही है."
अब
मेरे अन्दर एक नयी शक्ति का वास है,
कुछ भी कर सकना अब मेरे बस कि बात है..


धन्यवाद! किसको दूं मैं ?
उस मंज़िल के हास्य को या अपने उस परिहास को?
या उस पहचान को?
जो मेरी मंज़िल बन चुकी है..........
  

सोमवार, 5 अक्टूबर 2009

अब तो जीतने की आदत हो गयी है मुझे तो......


पता नहीं क्यूँ? 


अब मुझे जीतने कि आदत हो गयी है.... मैं अब हारना नहीं चाहता, किसी भी FRONT पे ... मुझे अब हार जैसे शब्द से चिढ हो गयी है. मैं ऐसे ही अपने पिछले एक साल का विश्लेषण कर रहा था, तो रिजल्ट यही निकला कि इन एक सालों में मैं कहीं हारा नहीं हूँ, मैं हर मोड़ पे जीता ही हूँ, वैसे भी मैं शुरू से ही यानी कि बचपन से मैं हर मोड़ पे जीता ही हूँ, मुझे गुमनामी से बहुत डर लगता है. मैं COMMON MAN बन कर नहीं रह सकता..... मेरे लिए कुछ भी IMPOSSIBLE नहीं है, मुझे हर वक़्त ATTENTION ही चाहिए होता है. मैं हमेशा कोई भी काम शुरू करता हूँ तो यही मान कर चलता हूँ कि इसमें मुझे सफलता मिलेगी. और यही सोच कर आगे बढ़ता हूँ..... और फिर वो सफलता पाने के लिए कुछ भी कर देता हूँ. अगर मेरे सफलता के रस्ते में कोई मुश्किल आती भी है.... तो मैं हर मुश्किल को तोड़ देता हूँ... मैं सफलता पाने के लिए कुछ भी कर सकता हूँ. चाहे वो अच्छा हो या बुरा.... मैं हर रोडे को हटा देने कि कोशिश करता हूँ..... यहाँ तक कि इन एक सालों में कई (तथाकथित) लोग भी मेरे रस्ते में रोडे अटकाने आये..... पर मैं उन सबको दूर करते हुए.... अपनी सफलता को पाया हूँ..... मेरा एक उसूल है शायद ...कि अगर कोई मेरे सफलता के रस्ते में आयेगा ...तो पहले तो समझाऊंगा.....  फिर.... भी नहीं माना.... तो साम, दाम, दंड और भेद का इस्तेमाल करूँगा.... इसपे भी नहीं माना तो इतना torture कर दूंगा....  कि मरने के कगार पे आ जायेगा ....और शायद यही सफलता है..... मैं SHAKESPEARE के सिद्धांत पे चलता हूँ... कि.. "BEHIND EVERY GREAT SUCCESS THERE IS A CRIME"....अब यह CRIME कुछ भी हो सकता है..... अब तो जीतने की ही ललक है.....


हार - जीत तो लगी ही रहती है ज़िन्दगी में, लेकिन पता नहीं मेरे साथ ऐसा क्या है... कि मैं अपनी हार कभी बर्दाश्त नहीं कर पाता.... अगर कभी मुझे हार का सामना भी करना पड़ता है न.... तो मैं उस हार को सह नहीं सकता....  मैं फिर से कोशिश करता हूँ और तब तक करता हूँ... जब तक के जीत न जाऊँ..... ऐसे ही मैं कभी अपनी बेईज्ज़ती नहीं बर्दाश्त कर सकता..... अगर कोई ऐसी कोशिश भी करता है... तो उसे वहीँ रोक देता हूँ.... अगर फिर भी वो कोशिश करे तो मेरे पास सिर्फ एक ही रास्ता रहता है.... वो है मारना.... मैं कई बार ऐसे भी हालत में पहुंचा हूँ कि मुझे सामने वाले को इस हद तक पीटना/पिटवाना  पड़ा कि बस आप यह समझो कि वो शमशान या कब्रिस्तान के दरवाज़े से लौट के आया..... CAREER   ( देखिये ! एक बात बता दूं ...कि नौकरी और CAREER में ज़मीन आसमान का DIFFERENCE है..... नौकरी तो हर कोई कर लेता है.... पर CAREER कितने लोग बना पाते हैं? तो नौकरी और करियर दोनों ही अलग चीज़ हैं... जो लोग CAREER बनाते हैं वो लोग सफल लोग होते हैं... जो सिर्फ नौकरी करते हैं.... वो नालायक... और CAREER बनाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है... नौकरी करने के लिए सिर्फ वक़्त देना पड़ता है ...पर CAREER  के लिए वक़्त और खुद को भी देना पड़ता है....) में भी कई मुकाम ऐसे आते हैं..... कि आपको लगता है कि अब सब गया.... पर मैं ऐसे SITUATIONS  में भी जीत के ही आया हूँ.... मैं रिश्तों में भी जीत ही देखता हूँ, मुझे अपने लोगों को बाँध कर रखना अच्छा लगता है, पर कोई रिश्ता अगर मुझे दर्द देता है तो उस रिश्ते को ख़त्म करने में भी कोई वक़्त नहीं लगता हूँ... हाँ! ख़त्म तो करता हूँ रिश्ता पर हमेशा अपनी शर्तों पर..... मैं किसी को खुद को लात मारने का मौका नहीं देता.....और फिर पलट के कभी नहीं देखता....और यही मेरी जीत भी है...


इन एक  साल का विश्लेषण कर रहा हूँ आज तो यही लग रहा है कि मेरी फितरत अब जीत कि ही हो गयी है. मुझे हर हाल सफलता ही चाहिए चाहे उसके लिए किसी भी हद तक गुज़र जाना पड़े.



पर अब मुझे हारना मंज़ूर नहीं है....वैसे कभी भी नहीं रहा है.... मैंने हमेशा वो पाया है ...जिसको पाने कि कोशिश मैंने की.... और अब यह आदत बन गयी है.... अब मुझे पीछे रहने में डर लगता है.. यह एक साल मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है...... तमाम उतार-चढाव से ..... गुज़र कर आज विश्लेषण कर रहा हूँ..... तो कई बातें ध्यान में आ रही  है...... विनर वही होता है....जो  हर मुसीबतों और मुश्किलों  में से भी रास्ता निकाल कर आगे बढ़ता है.... चाहे इसके लिए उसे कुछ भी करना पड़े..... मेरा यह मानना है कि अगर आपको अपना SELF-ESTEEM को बचाए रखना है तो हमेशा COMPETITION में रहिये... और यही मान के चलिए कि मुझे जीतना ही है हर हाल में, अगर किसी का नुक्सान करके आपका फायदा हो रहा है... तो आप उस हद तक चले जाइये . यकीन करिए... इसमें कुछ गलत नहीं है....


अब अंत में एक सवाल.... 


SHAKESPEARE ने कहा था कि "BEHIND EVERY GREAT SUCCESS THERE IS A CRIME" ...
                ("हर महान सफलता के पीछे कोई  न कोई अपराध  ज़रूर  होता है"...)


तो यहाँ  CRIME (अपराध)से क्या मतलब है?

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2009

गाँधी-स्मृति में......



१.
मैं थोडा उत्तेजित हूँ,
दो अक्टूबर ! 
गाँधी का जन्मदिन
समाधि पर फूल चढाने
और कुछ क्षण शांत
मौन खडा सोचता,
"क्या यहाँ कभी कोई आता भी है और भी किसी दिन?"
शायद ! गाँधी कि याद में
"गाँधी" टंका रह गया है?
या फिर गाँधी के मरने के बाद,
हे! राम
कुछ ज्यादा ही प्रेम हो गया है?
===========================
२.
जल रहा है भारत,
जल रहें हैं गाँधी के सपने,
किसने लगायी यह खुशियों में
यह आग?
कितने विभाजन?
कितने आपातकाल?
कितने गोधरा?
और कितने अयोध्या?
क्यूँ है छदम-धर्म निरपेक्षता?
क्यूँ है, तू बहुजन?
तू समाजवादी?
तू ठाकुर?
तू ब्राह्मण?
और तू मुसलमाँ? 
क्यूँ  नहीं हैं सब अपने?
अब तो ....
जल रहा है भारत....
जल रहे हैं गाँधी के सपने.............
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...